logo

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हेमंत सोरेन पर साधा निशाना, कहा- इनकी कार्रवाई लोकतंत्र का हनन 

SHIVRAJCHOUHAN.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
रांची के मोरहाबादी मौदान में हो रहे युवा आक्रोश रैली में भाग लेने राज्य के विभिन्न हिस्सों से आ रहे भाजयुमो कार्यकर्ता पर पुलिस द्वारा रोक लागाने पर बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। गुरुवार को दिल्ली से आए केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के विधानसाभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने हेमंत सोरेन की इस कार्रवाई को लोकतंत्र का हनन बताया है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड में पिछले 5 साल में लूट, बलात्कार, हत्या जैसी घटनाएं हुई हैं। जिससे साफ है कि सरकार ने इस प्रदेश को लूटखंड बना दिया है। 

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हेमंत सोरेन डरे और सहमे हुए हैं। उनके ही निर्देश पर रांची में डीजीपी जगह-जगह कटीले तार से बैरिकेडिंग कर रहे हैं। महिला कार्यकर्ता जो यहां आने वाली थी उनके लिए जो तैयारी की गई थी उसे भी रोका जा रहा है। ऐसे में यह सरकार युवा के आक्रोश को दमन करने में लगी है। 
जानकारी हो की मोरहाबादी में हो रहे युवा आक्रोश रैली में भाग लेने जा रहे दुमका, जामताड़ा सहित राज्य के विभिन्न जिलों से आने वाले भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की गाड़ियों को रोका गया। जिसपर उन्होंने कहा कि नीचले स्तर के अधिकारी मुख्यमंत्री के इशारे पर गाड़ियों को जब्त कर रहे हैं। सरकार के इस गीदड़ भभकी से भाजपा कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं। वे जहां है वहीं से आंदोलन को बुलंद करेंगे।

Tags - हेमंत सोरेन केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान युवा आक्रोश रैली Hemant Soren Union Minister Shivraj Singh Chauhan Yuva Aakrosh Rally