logo

अज्ञात अपराधियों ने स्कूटी सवार युवती को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

FIRING1815.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची में फायरिंग की एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां अपराधियों ने शनिवार की देर रात नगड़ी इलाके में एक युवती को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीड़िता का की पहचान रांची के नगड़ी निवासी मनीषा तिर्की के रूप में हुई है। 
दरअसल नगड़ी थाना क्षेत्र के रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार की रात अज्ञात अपराधियों ने मनीषा तिर्की के नाम की एक युवती को गोली मार दी। गोली मनीषा की पीठ में लगी है। गोली लगने की वजह से मनीषा की स्थिति का गंभीर बताई जा रही है। जिसका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।
मामले को लेकर पीड़िता केभाई बबलू तिर्की ने कहा कि उसकी बहन कटहल मोड़ स्थित एक दवा दुकान में काम करती है। और शनिवार की रात वह अपनी ड्यूटी खत्म कर एक सहेली के साथ स्कूटी से घर लौट रही थी। इसी क्रम में जैसे ही घर से कुछ ही दूरी पर उसकी बहन स्कूटी से उतरी तभी पीछे से बाइक सवार एक युवक पहुंचा और उसे गोली मारकर फरार हो गया। रात होने के कारण अपराधी भाग और उसकी पहचान नहीं की जा सकी। 
वहीं रांची पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया की गोलीबारी में शामिल अपराधी के पहचान और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास जारी है, अपराधी को जल्द ही पकड़ लिया जायेगा। 
 

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand latest news Jharkhand update ranchi khabar ranchi latest news ranchi news firing news crime news