logo

Ranchi : UPA के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा कल आएंगे रांची, होगी अहम बैठक

a423.jpg

रांची: 

राष्ट्रपति चुनाव के लिए यूपीए की तरफ से घोषित उम्मीदवार यशवंत सिन्हा शुक्रवार (24 जून) को रांची आएंगे। सुबह 11 बजे यूपीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का रांची आगमन होगा। इस मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अगुवाई में एक बैठक होगी जिसमें आलमगीर आलम सहित कई विधायक-सांसद हिस्सा लेंगे।

 

यशवंत सिन्हा का लंबा राजनीतिक अनुभव 
बैठक के दौरान राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा विधायकों और सांसदों से मुलाकात करेंगे। उनके साथ राष्ट्रपति चुनाव पर विस्तृत चर्चा होगी। कांग्रेस ने कहा कि यशवंत सिन्हा को विपक्ष का साझा उम्मीदवार बनाया जाना झारखंड के लिए गर्व का विषय है। यशवंत सिन्हा की पहचान एक कुशल प्रशासक और राजनीतिज्ञ के रूप में रही है। वे हजारीबाग के सांसद रहे हैं। वित्त तथा विदेश मंत्री के रूप में देश को अपनी सेवा दी है। उनका लंबा राजनीतिक अनुभव है।

 

एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू को बनाया है उम्मीदवार
बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्षी पार्टियों यानी यूपीए गठबंधन ने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को अपना उम्मीदवार बनाया है। एनडीए ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया है। द्रौपदी मुर्मू 24 जून यानी कल नामांकन दाखिल करेंगी। नामांकन से पहले द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री से अलग-अलग मुलाकात की।