logo

गर्म पूड़ी नहीं मिलने पर शादी में हंगामा, खूब चले पत्थर, जमकर हुआ गाली-गलौज

गर्म_पूड़ी.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
गिरीडीह के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक शादी वाले घर में कुछ युवकों ने जमकर बवाल किया। यह बवाल गर्म पूड़ी को लेकर शुरू हुआ और बात पत्थरबाजी तक पहुंच गई। बता दें कि बारात पतरोडीह में शंकर यादव के घर आयी थी। तभी रात के 2 बजे कुछ युवक खाना खाने पहुंचे और गर्म पूड़ी मांगने लगे। गर्म पूड़ी नहीं मिलने पर हंगामा करने लगे। धीरे-धीरे यह विवाद बढ़ गया। इस दौरान दो गुटों में लड़के बंट गये और एक दूसरे पर खूब पत्थर  चलाए। जिसमें कुछ लोगों को चोट भी लगी। पूरे विवाद के दौरान दोनों गुटों में जमकर गाली-गलौज भी होता रहा। पूड़ी मांगने वाले लड़कों ने बाहरी लड़कों को भी बुला लिया और जमकर मारपीट की। स्थानीय लोगों का कहना है कि जानबूझकर शादी घर का माहौल खराब करने की नियत से इस तरह पूड़ी को जरिया बनाकर विवाद किया गया। 


1 युवक हिरासत में 
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस पहुंची। घटना वाले क्षेत्र में भारी संख्या में बल की तैनाती की गई। घटना के बाद अगले दिन सुबह एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह समेत भारी संख्या में पुलिस बल के जवान मौके पर पहुंचे। आक्रोशित लोगों को समझाकर माहौल को शांत कराया। एक युवक को भी हिरासत में लिया गया है। ये लड़के बारात में शामिल लड़के थे या कोई बाहरी  थे फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है।

 हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT