logo

UPSC टॉपर आदित्य श्रीवास्तव का रांची से है ये खास कनेक्शन, कामयाबी पर यहां भी मना जश्न

a4511.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 में पहला स्थान हासिल करने वाले आदित्य श्रीवास्तव का ननिहाल झारखंड के रांची में है। बताया जाता है कि आदित्य का जन्म भी रांची में हुआ था। उनके पिता पहले रांची में ही पदस्थापित थे। बाद में उनका तबादला यूपी के लखनऊ में हो गया। आदित्य का ननिहाल, हरमू में है जहां उनके नाना-नानी और मामा-मामी, पूरे परिवार के साथ रहते हैं। एक हिंदी समाचार वेबसाइट से बातचीत में आदित्य की नानी 84 वर्षीय सुनीता प्रसाद ने बताया कि आदित्य बचपन से ही काफी मेधावी और जिज्ञासु था। मामी विभा श्रीवास्तव ने कहा कि आदित्य ने पिछले साल भी यूपीएससी की परीक्षा पास की थी। उसे तब आईपीएस मिला था। इस समय वह हैदराबाद स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण ले हा है। 

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 में पहला स्थान हासिल करने वाले आदित्य श्रीवास्तव का ननिहाल झारखंड के रांची में है। बताया जाता है कि आदित्य का जन्म भी रांची में हुआ था।मामा राजेश प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि आदित्य की कामयाबी की खबर सुनकर हम फूले नहीं समा रहे। हमने पड़ोसियों को मिठाई बांटी। पूरा परिवार पार्टी की तैयारी में जुटा है। बताया जाता है कि आदित्य ने लखनऊ में ही पढ़ाई पूरी की। 2022 में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में आदित्य को 136वां रैंक मिला था। उनको भारतीय पुलिस सेवा मिली। हालांकि, आदित्य की इच्छा थी कि वे आईएएस बनें। 2023 में उन्होंने दोबारा प्रयास किया और इस बार टॉप किया। 

यूपीएससी ने 1016 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया
गौरतलब है कि यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 का फाइनल परिणाम जारी कर दिया गया है। कुल 1016 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। झारखंड से आकांक्षा, वैभव, आतिफ और स्वाति ने सफलता पाई है। देश के अलग-अलग हिस्सों से कामयाबी की प्रेरणादायी कहानियां सामने आ रही है। बता दें कि तेलंगाना की अनन्या रेड्डी को ऑल इंडिया दूसरा रैंक मिला है। 


 

Tags - Aditya ShrivastvaUPSC ResultUPSCJharkhand News