logo

माइंस घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उषा मार्टिन के MD ने CBI कोर्ट में सरेंडर किया पासपोर्ट

उषा_मार्टिन.jpg

द फॉलोअप डेस्क

माइंस घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी उषा मार्टिन के MD राजीव झंवर ने रांची CBI की विशेष कोर्ट में आज सोमवार 30 जून को अपना पासपोर्ट सरेंडर किया। बता दें कि उन्होंने विदेश यात्रा के लिए पिछले दिनों कोर्ट से अपना पासपोर्ट विमुक्त कराया था. इसके बाद उन्होंने विदेश यात्रा से वापस आने के बाद कोर्ट में अपना पासपोर्ट वापस जमा कर दिया।
दरअसल, CBI और ED ने 190 करोड़ से जुड़े आयरन ओर केस में साल में चार्जशीट दायर की थी। आयरन ओर की खदान में गड़बड़ी करने को लेकर उषा मार्टिन ग्रुप और उसके अधिकारियों के खिलाफ शुरुआत में CBI ने केस दर्ज किया था। इस केस को टेकओवर करते हुए 2 अक्टूबर 2021 को ED ने भी प्राथमिकी दर्ज की थी। बात दें कि यह मामला घाटकुरी माइंस में लीज से ज्यादा आयरन ओर के खनन से जुड़ा हुआ है। उषा मार्टिन के GM प्रमोद कुमार फतेपुरिया समेत अन्य लोग इस मामले में आरोपी है। 


 

Tags - Latest Updates Latest jamshedpur news jamshedpur Updates latest jamshedpur News Shank River Shank River news latest jharkhand News Jharkhand Updates Latest updates in Hindi Latest News Latest Updates