नंदलाल तुरी
पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के मंगलापाड़ा गांव के पास एक अवैध गौ-लदी मैजिक वाहन (संख्या JH 15V 2364) को रामभक्त सेवा दल के सदस्यों और कार्यकर्ताओं ने शक के आधार पर पाकुड़ नगर थाना के हवाले किया। राम भक्त सेवा दल के जिला अध्यक्ष रतन भगत ने बताया कि अवैध रूप से गौ माता को क्रूरता के साथ मंगलापाड़ा के पास एक मिनी वाहन में लाद कर बंगाल की ओर ले जाया जा रहा था। उन्होंने पाकुड़ नगर थाना को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस ने गश्ती दल के साथ उक्त वाहन को जब्त किया और प्रशासन के निर्देश पर गौशाला को सौंप दिया गया। गाड़ी चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा पूछताछ और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
