logo

रांची : विहिप का सामूहिक विवाह सह वात्सल्य उत्सव 27 को, 51 जोड़े बंधेगे परिणय सूत्र में 

साम.jpg

रांचीः 
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) रांची महानगर सेवा विभाग बजरंग दल के सहयोग से सामूहिक विवाह सह वात्सल्य उत्सव का आयोजन 27 नवंबर को करेगा। यह कार्यक्रम कांके के सुकुरहुटू स्थित गौशाला प्रांगण में होगा। इस दौरान 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह होगा। विहिप के प्रांत सेवा प्रमुख अशोक अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में गौ सेवा, छऊ नृत्य, वात्सल्य उत्सव, लगभग 200 दिव्यांग एवं विशेष प्रतिभा के धनी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए कार्यक्रम, वृद्धा आश्रम के बुजुर्गों का सम्मान, किन्नर समुदाय के सदस्यों को आदर सम्मान, दिव्यांग जनों को व्हील चेयर, एल्बो छड़ी, वैशाखी वाकर आदि का वितरण किया जाएगा।


नर सेवा नारायण सेवा 
अशोक अग्रवाल ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। हर साल की तरह इस साल भी विश्व हिंदू परिषद रांची महानगर झारखंड सेवा विभाग और बजरंग दल की ओर से सभी के पूर्ण सहयोग से अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और दिव्यांग जनों के लिए सामाजिक कार्य करने जा रहे हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विश्व हिंदू परिषद की अध्यक्ष कैलाश केसरी, उपाध्यक्ष चंद्रकांत रायपत सहित अन्य कार्यकर्ता दिन रात जुटे हुए हैं।