logo

रामगढ़ : रजरप्पा मंदिर में दिखी पुलिस की दहशतगर्दी, श्रद्धालु युवक को मां और पत्नी के सामने पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

mandir0111.jpg

रामगढ़
 झारखंड के रामगढ़ जिले स्थित प्रसिद्ध रजरप्पा मंदिर परिसर से पुलिस की कथित गुंडागर्दी का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना की जांच खुद पुलिस अधीक्षक ने की और मिली खबर के मुताबिक आऱोपी पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। वीडियो में पुलिसकर्मी एक युवक को बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना मंदिर परिसर की है, जहां श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच युवक की पिटाई की गई।
सबसे हैरान करने वाली बात यह बताई जा रही है कि जिस युवक को पुलिस पीट रही है, उसकी मां और पत्नी भी मौके पर मौजूद थीं। दोनों महिलाओं के सामने ही युवक को डंडों और लात-घूंसों से पीटा गया। महिलाएं लगातार पुलिस से युवक को छोड़ने की गुहार लगाती रहीं, लेकिन पुलिसकर्मी उन पर ध्यान दिए बिना मारपीट करते रहे।


घटना का वीडियो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है और पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर कई लोग इस घटना की निंदा करते हुए पूछ रहे हैं कि आखिर मंदिर परिसर में श्रद्धालु के साथ इस तरह की कार्रवाई क्यों की गई। लोगों का कहना है कि अगर युवक से कोई गलती हुई भी थी, तो पुलिस को कानून के दायरे में कार्रवाई करनी चाहिए थी, न कि इस तरह सार्वजनिक रूप से पिटाई करनी चाहिए थी।


फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि वीडियो के वायरल होने के बाद पूरे मामले की जांच की मांग तेज हो गई है और लोगों का कहना है कि दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest Breaking News Dai।y News News Update।atest News Nationa। News State News