logo

विजय हांसदा केस के पैरवीकार विवेक भगत अचानक हुए गायब, अब क्या मोड़ लेगा मामला

ed42.jpg

द फॉलोअप डेस्क:

साहिबगंज में हुए 1000 करोड़ के अवैध खनन मामले के गवाह विजय हांसदा के केस में नया मोड़ आ गया है। दरअसल अब इस केस के पैरवीकार विवेक कुमार भगत गायब हो गए हैं।जानकारी के मुताबिक रविवार रात 2 लोग विवेक के चुटिया स्थित घर आए थे और उसे अपने साथ लेकर चले गए। परिजन दो अज्ञात लोगों पर केस दर्ज करा सकते हैं। बता दें कि विजय हांसदा ईडी के गवाह हैं। उन्होंने धमकी मिलने की भी शिकायत दर्ज कराई हुई है। धमकी की शिकायत की रांची की धुर्वा पुलिस जांच कर रही है। विजय ने दो नामजद आरोपियों पर धमकाने और मारपीट का भी आरोप लगाया था। विजय ने रांची के धुर्वा थाने में शिकायत दर्ज की है।

आवेदन में उन्होंने बताया है कि साहिबगंज के रहने वाले अशोक यादव और मुकेश यादव ने उसे धमकी दी है। उन्हें डर है  कि वे साहिबगंज जाते हैं तो उनके साथ कोई अनहोनी हो सकती है। गौरतलब है कि विजय हांसदा साहिबगंज के मंडरो अंचल के भवानी चौकी के ग्राम प्रधान हैं। उन्होंने बताया कि वह पत्नी के साथ झारखंड हाईकोर्ट जा रहे थे, तभी वहां अशोक और मुकेश यादव के साथ दो अन्य लोगों ने उसे धमकाया, मारपीट की धमकी दी। इसलिए उन्हें डर है कि वह साहिबगंज आते जाते रहते हैं ऐसे में उनके साथ कोई अनहोनी की घटना घट सकती है अब इधर विवेक भगत का न्यू अचानक गायब होने से मामला और संदेहास्पद हो गया है। बहरहाल परिजन जैसे ही शिकायत दर्ज करवाएंगे वैसे इस मामले में कुछ खुलकर सामने आ सकता है। 


ईडी ने किया है समन 
गौरतलब है कि विजय हांसदा ने साहिबगंज में हुए अवैध खनन को लेकर याचिका दाखिल की थी। जिसमें सीबीआई जांच की मांग की गई थी। हालांकि बाद में वह पलट गए और अब याचिका वापस लेना चाहते हैं। लेकिन संदेहास्पद मामला होने की वजह से फिलहाल कोर्ट ने इसपर रोक लगा रखा है। खबर तो यह निकलकर आ रही कि विजय हांसदा अवैध खनन के आरोपियों से ही मिल गए हैं। ईडी ने उसे पूछताछ के लिए समन भी किया था। लेकिन वह हाजिर नहीं हुए हैं

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N