logo

जमुआ से रांची आ रही विजय रथ बस दुर्घटनाग्रस्त, 18 यात्री घायल

tatij.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
गिरिडीह के जमुआ से रांची आ रही विजय रथ बस शनिवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। हादसा बगोदर-हजारीबाग एनएच-522 पर हुआ है। यह मामला  टाटीझरिया थाना क्षेत्र के रोल पत्थर के अंतर्गत आता है।  जानकारी के मुताबिक घटना सुबह 7 बजे की है। हादसे में 18 से अधिक यात्रियों के घायल होने की सूचना है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि जमुआ से रांची आ रही विजय रथ बस ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। दरअसल बस का ब्रेक फेल हो गया था। इस टक्कर से बस का सामने वाला शीशा टूट कर बिखर गया। बिखरे शीशे के टुकड़े से एक दो यात्रियों को गंभीर चोट लग गई। एक महिला का गला आंशिक रूप से कट गया है। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गयी। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को विष्णुगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों का प्राथमिक उपचार के बाद हजारीबाग अस्पताल रेफर कर दिया गया।