logo

माइंस के विरोध में भड़के ग्रामीण, पुलिस से झड़प में 3 जवान घायल;  11 महिलाएं और 3 पुरुष हिरासत में

pal2222222222222.jpg

पलामू
लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के रेवारातू पंचायत में बुधवार को ग्रामीणों ने प्रस्तावित माइंस (खनन परियोजना) के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि माइंस शुरू होने से उनकी जमीन, जंगल और जल स्रोत नष्ट हो जाएंगे, जिससे उनका जीवन-यापन प्रभावित होगा। जानकारी के अनुसार, यह खनन कार्य हाई कोर्ट के निर्देशों के अनुसार किया जा रहा है। हालांकि, करीब दो महीने पहले ग्रामीणों ने इसके खिलाफ एक याचिका दायर की थी, जिसे हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया था।


प्रदर्शन की सूचना मिलते ही लेस्लीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया और ग्रामीणों व पुलिस के बीच झड़प हो गई। इसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। घटना के बाद पुलिस ने 11 महिलाओं और 3 पुरुषों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News