logo

हंगामा : ग्रामीणों ने किया लोहरदगा महिला थाने का घेराव, पुलिस पर लगाया ये गंभीर आरोप

20d99b86-b34a-46f2-9c6d-7cf3255c75f2.jpg

लोहरदगा: 

लोहरदगा महिला थाना परिसर में ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा। ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में निर्दोषों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस समुदाय विशेष के लोगों को टार्गेट कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक तकरीबन 200 की संख्या में ग्रामीण तिंगरा गांव स्थित थाना पहुंचे थे। 

पुलिस ने ग्रामीणों को काफी समझाया
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को काफी समझाया-बुझाया। गौरतलब है कि बीते 24 जनवरी को शादी समारोह से लौट रही युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस मामले में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है। इसी सिलसिले में कुछ युवकों को हिरासत में लिया गया था। 

ग्रामीणों ने क्या आरोप लगाया है
पुलिस कुछ युवकों को हिरासत में लेकर लोहरदगा महिला थाना लाई और वहां पूछताछ कर रही थी। थाने में जमा हुये ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने आधी रात गांव पहुंचकर एक ही समुदाय के कुछ युवकों को उठा लिया। उनके साथ मारपीट की। ग्रामीणों का आरोप है कि जो दोषी हैं उनको पकड़ने की बजाय पुलिस निर्दोषों को परेशान कर रही है।