logo

अलगाववाद : कोल्हान राज की मांग को लेकर ग्रामीणों ने घेरा थाना, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

kolhan.jpg

चाईबासा: 

अलग कोल्हान राज की मांग जोर पकड़ती जा रही है। रविवार को ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया। पुलिस पर पथराव की भी सूचना मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर लाठी-डंडों से भी हमला किया। कई पुलिसकर्मी जख्मी भी हुये। जवाब में पुलिस के जवानों को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया और पुलिस पर आंसू गैस के गोले भी छोड़े। 

4 लोगों की गिरफ्तारी का विरोध
घटना के बाबत मुफस्सिल थाना ने अजय पाडिया सहित 4 लोगों को हिरासत में लिया है। गौरतलब है कि इनकी गिरफ्तारी के विरोध में ही ग्रामीण आक्रोशित हो गये थे। बता दें कि अलग कोल्हान राज की मांग करने तथा गैर कानूनी तरीके से नियुक्ति पत्र वितरित करने के मामले में पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया था। इससे आक्रोशित तकरीबन 100 की संख्या में ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया और पुलिस पर पथराव किया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा। पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े। तब कहीं उग्र भीड़ शांत हुई। ग्रामीण लगातार लादूराबासा गांव के रहने वाला अजय पाडिया और कोबरा बटालियन के जवान की रिहाई की मांग कर रहे थे।