logo

लातेहार में लापता लड़की का चौथे दिन भी सुराग नहीं, ट्यूशन जाते समय हुई गायब; आक्रोश

latehar3.jpg

द फॉलोअप डेस्क
लातेहार जिले के बालूमाथ से शनिवार (7 अक्टूबर) को एक लड़की लापता हुई है। लड़की के लापता हुए तीन दिन बीत चुका है। लेकिन  अबतक पुलिस को कोई सुरांग नहीं मिला है। वहीं इस घटना से लोग आक्रोश में हैं। आक्रोशित लोगों ने घटना के विरोध में बालूमाथ की दुकानें बंद कर दी गई। वहीं एसपी के आश्वासन के बाद शाम को दुकानें खोली गई। बता दें कि शनिवार को छात्रा ट्यूशन जा रही थी इसी दौरान वह गायब हो गई थी।

सकुशल बरामदगी का पुलिस ने दिया आश्वासन 
बता दें कि ग्रामीणों को विरोध के बाद एसपी ने लड़की के सकुशल बरामदगी का आश्वासन दिया है। साथ ही आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की बात कही है। बैठक कर आपसी समन्वय बरकरार रखने पर सहमति बनी। सब ने एक सुर में घटना की निंदा की और पुलिस को सहयोग का भरोसा भी दिया।


एक लड़के से पूछताछ कर रही पुलिस
बता दें कि शनिवार को ट्यूशन जाने के लिए घर से निकली लड़की गायब हो गई। परिजनों ने बताया कि जब वह घर से निकली तभी उसके चिल्लाने की आवाज सुनाई पड़ी। जब बाहर निकल कर देखा तो किताब सड़क पर बिखरे थे और लड़की गायब थी। जिसकी बाद परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। वहीं इस दौरान एक लड़के पर शक होने की बात भी कही थी। जिसे पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N