logo

Gumla : दुष्कर्म के दो आरोपियों को ग्रामीणों ने आग के हवाले किया, रिम्स में चल रहा इलाज

gumlaa.jpg

गुमलाः 
सदर थाना क्षेत्र से 15 किलोमीटर दूर एक गांव में दो युवकों को जिंदा जलाने की कोशिश की गई। दोनों युवकों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।  दोनों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। दोनों पर दुष्कर्म का आरोप है। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने दोनों युवकों को बाइक सहित आग के हवाले कर दिया। जिसमें दोनों युवक सुनील उरांव और आशीष कुमार झुलस गए। 


दुष्कर्म का आरोप 
जानकारी के मुताबिक गांव की एक युवती अपने मां के साथ कहीं गई थी। उसी दौरान इन दोनों युवकों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने उन्हें आग के हवाले कर दिया। सुनील उरांव की हालत नाजुक है। फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल है।  पुलिस गांव में लगातार कैंप कर रही है.