logo

बीजेपी रांची महानगर के उपाध्यक्ष बने विनय कुमार सिंह, तरुण जायसवाल को मिली सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेवारी

NEWMAN2.jpg

रांची
बीजेपी रांची महानगर के पदाधिकारियों की सूची बुधवार को जारी कर दी गयी है। इसमें बीजेपी रांची महानगर का उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह को बनाया गया है। वहीं तरुण जायसवाल को सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेवारी दी गयी है। नयी टीम में छह को उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गयी है। टीम में राजेश कुमार सिंह, बसंत दास, अनिता वर्मा, संजीव चौधरी, सुरेश प्रसाद तथा विनय सिंह को उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गयी है। वहीं, बलराम सिंह और जितेंद्र वर्मा को महामंत्री बनाया गया है। टीम में कोषाध्यक्ष की जिम्मेवारी रोशन शर्मा को सौंपी गयी है।
ये बने हैं मंत्री : बलसाय महतो, वीणा मिश्रा, अजीत भगत, पूनम जायसवाल, आशुतोष गिरि, विकास रवि


यहां देखें पूरी लिस्ट - 

 


Tags - BJPTarun JaiswalJharkhand News