द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने आज अहले सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए विनय कुमार चौबे के करीबी विनय कुमार सिंह के हजारीबाग के नेक्स्जैन महिंद्रा के शोरूम को सील कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई सुबह करीब 7:30 बजे की गई।
बता दें कि कल दिन भर के जांच के बाद शाम को एसीबी की टीम वापस चली गई थी, फिर कल देर रात करीब 1:00 शोरूम खुलवाने के लिए वहां के स्टाफ को बोला, लेकिन स्टाफ ने शोरूम नहीं खोला। जिसके बाद आज सुबह उन्होंने शोरूम को सील कर दिया है और शोरूम के बाहर नोटिस चिपका दिया है। वहीं ACB में दर्ज कांड संख्या 9/25 में यह कार्रवाई की गई है।.jpeg)
सूत्रों से जानकारी मिली है कि ACB अपने साथ सात कंप्यूटर के सीपीयू एक लैपटॉप और जरूरी दस्तावेज अपने साथ लेकर गए हैं। दूसरी तरफ शोरूम बंद हो जाने से ग्राहक और उसके स्टाफ परेशान है उनका कहना है कि त्योहार के समय में शोरूम के बंद हो जाने से कहीं ना कहीं उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।