logo

Ranchi : कांग्रेस नेता विनय सिन्हा ने भाजपा के सभी पूर्व मंत्रियो की संपत्ति जांच की मांग मुख्यमंत्री से की, कहा-बंधु तिर्की की तरह इनकी भी सदस्यता जानी चाहिए

VINAY.jpg

रांचीः
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार की शाम यह आदेश दिया कि रघुवर सरकार के समय के जो पांच मंत्री थे उनकी संपत्ति की जांच एसीबी के द्वारा करवाई जाएगी। इस बारे में कांग्रेसी नेताओं के बयान आने शुरू हो गए हैं, इसी बीच कांग्रेस के नेता विनय सिन्हा दीपू ने भी भाजपा शासनकाल में रहे मंत्रियों की संपत्ति की जांच की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत किया है और कहा  कि मांडर के पूर्व विधायक बंधु तिर्की की आय से अधिक संपत्ति मामले में विधायकी चली गई जबकि उनके पास केवल छह लाख और कुछ हजार रुपए ही अधिक थे, जबकि भाजपा शासनकाल के ऐसे कई मंत्री हैं जिनके पास भ्रष्टाचार से कमाए हुए करोड़ो रुपये हैं इसलिए उनकी संपत्ति की जांच भी होनी चाहिए और इनकी भी सदस्यता जानी चाहिए। 

 

अवैध कमाई का भंडार है भाजपा के पास 
विनय सिन्हा दीपू ने कहा कि भाजपा के पूर्व मंत्रियों के पास अवैध रुप से कमाए हुए करोड़ों रुपए है, जिनकी जांच होनी चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि क्या झारखंड में भाजपा की यही दोहरी नीति देखी जाएगी कि एक आदिवासी नेता की गलत तरीके से संपत्ति की जांच कराकर उनकी सदस्यात छीन ली गई जबकि भाजपा के कई मंत्री खुद जनता का करोड़ो रुपये दबा कर बैठे हैं। क्या अब झारखंड को यही दिन देखना बाकी रह गया है कि अब यहां सबके लिए अलग-अलग निर्णय होंगे। भ्रष्टाचारी भाजपा नेताओं के खिलाफ ईडी, सीबीआई, एसीबी सारी जांच होनी चाहिए। उन्होंने भाजपा मंत्रीमंडल के सभी मंत्रियों की संपत्ति की जांच की मांग सीएम से की है।