रांची
झारखंड सचिवालय सेवा के अधिकारी विपिन कुमार को मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का आप्त सचिव नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वे ग्रामीण विकास विभाग (REO) में उप सचिव के पद पर कार्यरत हैं। इस संबंध में मंत्रिमंडल समन्वय विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह नियुक्ति अस्थायी रूप से की गई है और विपिन कुमार की सेवा, कार्मिक विभाग से मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग को प्रतिनियुक्ति के आधार पर प्राप्त होने की प्रत्याशा में की गई है। यह नियुक्ति को-टर्मिनस आधार पर की गई है, यानी मंत्री के कार्यकाल तक प्रभावी रहेगी।