logo

पाकुड़ : वृद्धाश्रमों में वर्चुअल विधिक जागरूकता शिविर और मेडिकल कैंप का हुआ आयोजन

werbtuwerubwr.jpg

नंदलाल तुरी
कार्यकारी अध्यक्ष झालसा, रांची द्वारा वृद्धाश्रम नगरी रांची के मदर टेरेसा क्लीनिक के उद्घाटन के अवसर पर राज्य के सभी जिलों के वृद्धाश्रमों में वर्चुअल विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसी क्रम में झालसा रांची के निर्देशानुसार पाकुड़ जिले के सोनजोड़ी स्थित वृद्धाश्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) पाकुड़ शेष नाथ सिंह के निर्देश पर डालसा सचिव रूपा बंदना किरो वर्चुअल उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुईं।
कार्यक्रम के तहत वरिष्ठ नागरिकों के लिए चिकित्सा सहायता हेतु मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें स्वास्थ्य जांच, बीपी, शुगर सहित अन्य परीक्षण किए गए। ठंड को देखते हुए सचिव रूपा बंदना किरो द्वारा वृद्धजनों के बीच कंबल, वस्त्र, फल और मिठाई का वितरण किया गया। साथ ही सरकारी योजनाओं के लाभ की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए संबंधित आवश्यक निर्देश भी दिए गए। मौके पर डालसा कर्मी, पैरा लीगल वॉलंटियर्स चन्द्रशेखर घोष, खुदू राजवंशी सहित वृद्धाश्रम के निवासियों की उपस्थिति रही।

 

Tags - Latest Pakur News pakru News Updates Latest jharkhand News jharkhand Updates latest Jharkhand News Jharkhand News Updates latest pakur news pakur News Updates latest Pakur News pakur news Updates latest pakur News pakur Updates in hindi latest