logo

Lok Sabha Election Voting : झारखंड के 4 लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न, 5 बजे तक 61.41 फीसदी वोटिंग

ानस8.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के 4 लोकसभा सीट रांची,जमशेदपुर,गिरिडीह और धनबाद में वोटिंग खत्म हो गई है। कुल 93 उम्मीदवार किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी है। शाम पांच बजे तक झारखंड में 61.41 प्रतिशत मतदान हुआ। धनबाद में 58.90 प्रतिशत,गिरिडीह में 64.75 प्रतिशत,जमशेदपुर में 64.30 मतदान,रांची में 58.73 प्रतिशत वोट डाले गए हैं। वहीं 3 बजे तक कुल 54.34 फीसदी वोटिंग हुई है। वहीं, गिरिडीह में सबसे ज्यादा गिरिडीह में 57.11% वोटिंग हुई है। इसके अलावा धनबाद में 50.60%, रांची में 54.25.83% और जमशेदपुर में 56.14 % वोटिंग हुई। गौरतलब है कि सुबह 7 बजे से ही इन चारों सीटों पर मतदान शुरू हो चुका था। 


कई दिग्गजों ने किया मतदान
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने रांची में मतदान किया। राज्य के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश,पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन और अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा ने रांची में मतदान किया। ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने जमशेदपुर में मतदान किया।  बता दें कि इस चरण में कुल 82 लाख 16 हजार 506 मतदाता हैं, जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 42 लाख 6 हजार 926 है। महिला मतदाताओं की संख्या 40 लाख 9 हजरा 290 है। थर्ड जेंडर मतदाता 290 हैं। आयोग ने मतदान को लेकर विशेष तैयारी की है।


कौन कहां से मैदान में
इन चार सीटों पर उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर है। रांची लोकसभा सीट से बीजेपी ने मौजूदा सांसद संजय सेठ को टिकट दिया। कांग्रेस ने युवा चेहरे यशस्विनी सहाय पर भरोसा जताया। वहीं गिरिडीह से चंद्रप्रकाश चौधरी का मुकाबला झामुमो के मथुरा महतो से है। इसके साथ ही यहां से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर जयराम महतो भी मैदान में हैं। जमशेदपुर लोकसभा चुनाव में बीजेपी के सांसद विद्युत बरन महतो और झारखंड मुक्ति मोर्चा से समीर मोहंती के बीच मुकाबला है। धनबाद लोकसभा सीट पर बीजेपी ने इस बार ढुल्लू महतो पर भरोसा जताया है वहीं उनका मुकाबला अनुपमा सिंह से है जिन्हें I.N.D.I.A. ने संयुक्त प्रत्याशी बनाया है।

Tags - loksabhaloksabha electionloksabha election 2024LOksabha election votingLOksabha election sixth phase votingJharkhand loksabha electionRanchi loksabha seatGridhih loksabha seat Dhanbad loksabha seatjamshespur loksabha seat