logo

झारखंड की 4 सीटों पर मतदान आज, जानें- कौन किसे दे रहा चुनौती 

sixth_phase.jpg

द फॉलोअप डेस्क
लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत झारखंड के 4 लोकसभा सीटों पर आज मतदान होगा। इसमें रांची,जमशेदपुर,गिरिडीह और धनबाद शामिल है। इन चार सीट पर कुल 93 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। मतदान सुबह सात बजे से लेकर शाम के पांच बजे तक होगा। वोटर्स अभी से ही कतार में खड़े हो गए हैं। बता दें कि इस चरण में कुल 82 लाख 16 हजार 506 मतदाता हैं, जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 42 लाख 6 हजार 926 है। महिला मतदाताओं की संख्या 40 लाख 9 हजरा 290 है। थर्ड जेंडर मतदाता 290 हैं। आयोग ने मतदान को लेकर विशेष तैयारी की है।


इन दिग्गजों को बीच मुकाबला 
इन चार सीटों पर उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर है। अगर इन चार सीटों पर नजर डालें तो रांची लोकसभा सीट में कुल 21 लाख से अधिक मतदाता है। इस सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। बीजेपी ने यहां मौजूदा सांसद संजय सेठ को टिकट दिया है। कांग्रेस ने युवा चेहरे यशस्विनी सहाय पर भरोसा जताया है। वहीं गिरिडीह से चंद्रप्रकाश चौधरी का मुकाबला झामुमो के मथुरा महतो से होगा। इसके साथ ही यहां से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर जयराम महतो भी मैदान में हैं। जमशेदपुर लोकसभा चुनाव में बीजेपी के सांसद विद्युत बरन महतो और झारखंड मुक्ति मोर्चा से समीर मोहंती के बीच मुकाबला है। धनबाद लोकसभा सीट पर बीजेपी ने इस बार ढुल्लू महतो पर भरोसा जताया है वहीं उनका मुकाबला अनुपमा सिंह से है जिन्हें I.N.D.I.A. ने संयुक्त प्रत्याशी बनाया है।

Tags - oksabha election 2024LOksabha election votingLOksabha election sixth phase votingJharkhandJharkhand newsJharkhand loksabha electionRanchi loksabha seatGridhih loksabha seat Dhanbad loksabha seatjamshespur loksabha seat