logo

दिउड़ी में आदिवासी समाज की महत्वपूर्ण बैठक, कुड़मियों को ST में शामिल करने की मांग के विरोध में व्यापक आंदोलन की चेतवानी  

BUNDU000.jpg

बुंडू
जादूर अखड़ा भवन दिउड़ी में ललिन सिंह मुंडा (बांड़ोवा) की अध्यक्षता में आदिवासी समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसका संचालन सिदाम सिंह मुंडा ने किया। इस बैठक में लोहरा समाज, पुरान समाज, मुंडा समाज, पातर मुंडा समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों और प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि कुर्मी/कुड़मी/महतो समाज को अनुसूचित जनजाति (ST) सूची में शामिल करने की अनुचित मांग का कड़ा विरोध किया जाएगा और इसके खिलाफ एक व्यापक आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। सर्वसम्मति से 31 अक्टूबर 2025 को बुंडू में एक बड़ी आक्रोश रैली आयोजित करने का फैसला किया गया।
आगे की रणनीति पर कल बैठक में होगा विचार
इसके पूर्व 28 सितंबर को पांचपरगना आदिवासी समाज, झारखंड मुंडा समाज, आदिवासी सेवा संस्था, आदिवासी छात्र संघ और पांचपरगना छात्र संघ के संयुक्त नेतृत्व में हुई बैठक में भी सभी समाजों ने संयोजक मंडली बनाकर आंदोलन को संगठित करने का निर्णय लिया था।
बैठक में यह भी तय किया गया कि संयोजक मंडली की अगली बैठक 5 अक्टूबर को सुबह 11 बजे आदिवासी भवन ताऊ में होगी, जहां आंदोलन की विस्तृत रणनीति और कार्यनीति पर चर्चा की जाएगी।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News