द फॉलोअप डेस्क
तूफानी चक्रवात मोंथा के जाते ही पूरे झारखंड में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। सुबह और शाम की ठंड में लगातार इजाफा देखा जा रहा है, जिससे लोगों में हल्की सर्दी का अहसास होना शुरू हो चुका है। मौसम विभाग रांची के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों में राज्य का तापमान और नीचे जा सकता है। जिससे रांची सहित झारखंड के सभी जिलों में ठंड बढ़ सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे रह सकता है।
मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल राज्य में ठंडी हवाओं का प्रभाव बढ़ता दिखाई दे रहा है, जिससे रात के तापमान में गिरावट हो रही है। विभाग का अनुमान है कि यदि अगले सप्ताह तक बादल नहीं बने, तो राज्य में सर्दी का पूरा असर दिखने लगेगा।.jpg)
मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट कर दिया है और मौसम में ठंड से बचने के लिए लोगों को उचित तैयारी करने की सलाह दी जा रही है। गर्म कपड़े पहनना और सुबह व शाम के समय घर से बाहर निकलने से पहले मौसम का ध्यान रखना आवश्यक हो गया है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को सर्दी से बचने की सलाह दी जा रही है।