द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में मौसम अब साफ हो चुका है। चक्रवार मिचौंग का असर पूरे तरीके से खत्म हो चुका है। बादल छंटने के बाद राज्य के तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। पिछले 24 घंटे में 3 डिग्री से ज्यादा पारा गिरा है। अभी और गिरावट होगी। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी और उत्तर से ठंडी हवाएं आने लगी है। जिस कारण आने वाले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री कमी आ सकती है। जिससे कनकनी बढ़ेगी। अगले 4 दिनों तक मौसम साफ रहेगा। फिलहाल बारिश को कोई अनुमान नहीं है।

हवा तेजी से बदल रहा रुख
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य के उत्तर और पश्चिमी भाग में अभी भी हल्के बादल छाए हुए है। वहीं हवा की रुख में भी तेजी से बदलाव हो रहा है। पूरे दिन ठंडी हवाएं बह रही है। अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरेगा। 15 दिसंबर तक आसमान साफ रहेगा। बारिश होने की कोई अनुमान नहीं है। शनिवार को खूंटी जिला सबसे ठंडा रहा।

चौक-चौराहे में अलाव की हुई व्यवस्था
मौसम में बदलाव के साथ ही रांची नगर निगम की ओर से चौक-चौराहे में अलाव की व्यवस्था की गई है। लोगों को परेशानी न हो इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है। रांची नगर निगम के अपर प्रशासक कुंवर सिंह पाहन ने बताया कि शहर के आठ चौक-चौराहों में अलाव की व्यवस्था की गई है। जिसमें सुजाता चौक, अरगोड़ा चौक, डोरंडा, रिम्स, अलबर्ट एक्का चौक, रेलवे स्टेशन व कांटाटोली बस स्टैंड शामिल है। इन जगहों में पूरे ठंड तक हर दिन अलाव जलाए जाएंगे।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N