logo

झारखंड में ठंड दिखा रहा असर, जानिए आने वाले दिनों में मौसम का हाल 

weathernews.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची 

झारखंड में मौसम ने करवट ली है। ठंड अब धीरे-धीरे असर दिखाने लगा है। मौसम विभाग की ओर से छठ में मौसम को लेकर जानकरी दी गई है। दरअसल, पिछले 24 घंटो में तापमान गिरा है। कल यानी सोमवार की सुबह छठ व्रतियों का अर्ध्य है। ऐसे में मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सोमवार की सुबह ठंड का असर देखने को मिलेगा। सुबह के दौरान न्यूनतम तापमान 12 - 15 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

24 घंटों में कनकनी के साथ बढ़ेगी ठंड 

राजधानी सहित राज्य के अन्य जिलों में आने वाले दिनों में तापमान में बदलाव देखने को मिल सकता है। जिस कारण सोमवार की सुबह को अर्ध्य देते समय छठ व्रतियों कनकनी का सामना करना पड़ सकता है। बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफ़ान बंगलादेश तट से टकराकर पूर्व की दिशा में आगे बढ़ चूका है। जिसके समाप्त होते ही राज्य के विभिन्न हिस्सों में ठंड के बढ़ने की संभावना है। वहीं मौसम वैज्ञानिक के राज्य में अनुसार पिछले 24 घंटो के दौरान बादल छट गए हैं।

बीते 6 दिनों में रांची का तापमान 

तापमान- अधितक/न्यूनतम

13 नवंबर - 26.9/17.0 
14 नवंबर 26.9/14.2 
15 नवंबर - 27.8/14.2 
16 नवंबर - 28.4/13.8 
17 नवंबर - 26.6/18.6 
18 नवंबर - 27.4/18.0