logo

Ranchi : 1932 का खतियान कैबिनेट से पास होने के बाद जनता से क्या बोले सीएम हेमंत सोरेन! 

a728.jpg

रांची: 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 1932 का खतियान लागू करने और 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण को मंजूरी देने के पश्चात पहली बार जनता को संबोधित किया। प्रोजेक्ट बिल्डिंग के बाहर उमड़े लोगों के हुजूम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षणभर में इतनी बड़ी संख्या में लोगों का यहा इकट्ठा होना बताता है कि हम जनता की आकांक्षाओं के मुताबिक ही काम कर रहे हैं। जश्न की ये आवाज जनता तक पहुंच रही है। ये सरकार की बड़ी उपलब्धि है। 

हमारी सरकार सबके साथ न्याय करेगी! 
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार सबके साथ न्याय करेगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष के साथ राज्य में वातावरण दूषित हवा फैला रहे हैं। भ्रम की स्थिति बना दी गई है। कर्मचारियों को लग रहा है कि पता नहीं सरकार कब गिर जाएगी। यही वजह है कि लोग चाहते हैं कि सबसे पहले उनका काम हो जाए। हम लोगों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि उनको चिंता करने की जरूरत नहीं है। हम आपकी चिंता करते हैं। सबके साथ न्याय होगा। समय के मुताबिक और विधि-सम्मत काम होगा। 

विभागों को समस्या निपटारे का दिया निर्देश
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने सभी विभागों को निर्देश दिया है कि तमाम उलझी हुई चीजों का निराकरण जल्दी से जल्दी किया जाए। राज्य के विकास में और तेजी से लाने का प्रयास किया जाएगा। आज का दिन  ना केवल झारखंड बल्कि पूरे देश के लिए शुभ दिन है। हमारी सरकार ने जनता को कई सौगातें दी है। उन्होंने कहा कि हम झारखंड के विकास के प्रति प्रतिबद्ध है।