द फॉलोअप डेस्कः
सदन की कार्यवाही दोबारा से शुरू होने के बाद चल रहे शून्यकाल के दौरान स्पीकर रबीन्द्रनाथ महतो ने बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद का नाम पुकारा। हालांकि इस दौरान स्पीकर ने एक भूल कर दी. जिसे तुरंत अंबा प्रसाद ने मुस्कुराते हुए सुधारा। दरअसल नाम पुकारने के दौरान अंबा प्रसाद के नाम के आगे स्पीकर ने श्रीमती लगा दिया था। जिसे सुधारते हुए विधायक अंबा बोलीं कि सुश्री. जिसपर स्पीकर सहित सदन के अंदर मौजूद कई विधायक मुस्कुराने लगे।

स्पीकर ने ली चुटकी, कहा- भविष्य को देखते हुए बोले
दरअसल विधायक अंबा प्रसाद कुंवारी है। ऐसे में उनके नाम के आगे सुश्री ही लगेगा। लेकिन जब भूलवश स्पीकर ने उनके नाम के आगे श्रीमती लगाया तभी अंबा ने इस भूल को सुधारते हुए सुश्री कहा। बाद में स्पीकर चुटकी लेते हुए बोले कि भविष्य को देखते हुए उन्होंने यह बोल दिया. मालूम हो कि श्रीमती का इस्तेमाल शादीशुदा महिलाओं के नाम के आगे लगाया जाता है।