द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। आज चौथा दिन है। कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने राज्य में पंचायत प्रतिनिधियों को अधिकार देने का मामला उठाया। उन्होंने पूछा कि पंचायतों को वित्त विभाग से राशि कब आवंटित होगा। इसपर जवाब देते हुए मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि पैसे का अभाव नहीं है. कब पैसा नहीं मिला। 2010 में पहली बार झारखंड में चुनाव हुआ. जन प्रतिनिधि का अधिकार मिलना चाहिए. पहली बार वार्ड सदस्य को भी पैसा दिया गया है।