logo

सहायक शिक्षक रहते हुए 18 वर्षो से कर रहा था वकालत, उपायुक्त ने किया बर्खास्त 

WhatsApp_Image_2023-06-12_at_9_49_31_PM1.jpeg

द फॉलोअप डेस्क

पलामू से एक हैरान करने वाली घटना समाने आयी है। 18 वर्ष से विद्यालय से गायब सहायक शिक्षक को पलामू उपायुक्त ने बर्खास्त कर सेवा मुक्त कर दिया है। दरअसल पलामू के मेदनीनगर के बंगाली कन्या मध्य विद्यालय में पदस्थापित बिनोद प्रजापति अपनी ड्यूटी से वर्ष 2005 से अनुपस्थित था। बताया गया की बिनोद सहायक शिक्षक के पद पर रहते हुए रांची में वकालत कर रहा था। जिसकी शिकायत लगातार पलामू उपायुक्त से की जा रही थी। शिकायत के बाद उपायुक्त ने इसकी जांच कराई। जांच में यह पाया गया की बिनोद विगत 18 वर्षों से विद्यालय में अनुपस्थित था। जिसके बाद आंजनेयुलु दोड्डे ने शिक्षा स्थापना समिति की बैठक बुलाई। बैठक में बिनोद प्रजापति को बर्खास्त करने का निर्णय लिया गया। जिसे लेकर उपायुक्त ने कागजी प्रक्रिया के माध्यम से बिनोद प्रजापति को सेवा मुक्त करने का आदेश जिला शिक्षा अधीक्षक सह सचिव शिक्षा स्थापना समिति को दी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : 
https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N