logo

आधी आबादी को रक्षाबंधन की बधाई देते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने किया इस अभियान का जिक्र 

Untitled111.jpg

रांची 

सीएम हेमंत सोरेन ने राज्य की बहनों को रक्षाबंधन की बधाई दी है। एक संदेश जारी करते हुए उन्होंने कहा है, रक्षाबंधन का यह पावन पर्व झारखंड की आधी आबादी को स्वस्थ जीवन, सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करे, यही कामना करता हूं। झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) के अंतर्गत आपके इस भाई और झारखंड सरकार ने राज्य की लाखों बहनों को इस ऐतिहासिक योजना के तहत सम्मान देने का जो महाभियान शुरू किया, वो फलीभूत हो रहा है। 

सीएम ने आगे कहा है, बहनों के बैंक खाते में सम्मान राशि जानी शुरू हो चुकी है। हर साल, हर बहना को 12 हजार रुपए की सम्मान राशि उनकी शक्ति बन रही है, उनकी ताकत बन रही है। आप सभी को पुनः अनेक-अनेक बधाई और जोहार। भाई-बहन के अटूट स्नेह के इस पावन रक्षा बंधन त्योहार पर झारखंड समेत समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। 

Tags - Hemant sorenRakshabandhanJharkhand News