logo

पलामू : 5051 फीट लंबे तिरंगे की शोभायात्रा को जिसने भी देखा कहा- इतिहास लिखा जा रहा है 

TI50.jpg

पलामूः 
पलामू की धरती ने इतिहास रचा है, 1.5 किलोमीटर लंबा तिरंगा और 4 किलोमीटर अदभुत चौड़ा तिरंगा शोभायात्रा को जिसने भी देखा कहा ये इतिहास लिखा जा रहा है। आशीष भारद्वाज, विंध्याचल अस्पताल, क्राउन प्लाजा होटल, जीनियस क्लब, सिंह सीमेंट के सामूहिक तत्वाधान में आयोजित इस भव्य शोभायात्रा का संपूर्ण पलामू साक्षी बना। शोभायात्रा मेदिनीनगर के बैरिया चौक से शुरू होकर शहर के रेड़मा चौक होते हुए, छः मुहान चौक होते हुए पंचमुहान होते हुए पुलिस लाइन स्थित अमर शहीद स्मारक तक चला।

 

इस कार्यक्रम का शुरुआत आए हुए अतिथियों को पगड़ी बांधकर किया गया जिसमें मुख्य रूप से आयुक्त पलामू जटाशंकर चौधरी उपस्थित थे। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि संपूर्ण भारत में हर्ष का माहौल है, इस आजादी के अमृत काल को पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है, जिसके लिए सरकार ने  फ्लैग के कोड ऑफ कंडक्ट में भी बदलाव किया है। आप सभी से अनुरोध है इस महोत्सव को मनाये। 

 

 

इस शोभायात्रा का संचालन आशीष भारद्वाज ने किया, सैकड़ों पलामू वासियों के साथ तिरंगा थामकर  ज्ञान भारती विद्यालय और svpm विद्यालय के बच्चों ने इस शोभायात्रा का नेतृत्व किया । शोभायात्रा में मुख्यरूप से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरजीत कुमार, विधायक छत्तरपुर पुष्पा देवी, भाजपा प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह

 

 पूर्व नगर उपाध्यक्ष मनोज सिंह, सूर्यांश प्रताप सिंह, मनीष सिंह, एनबी सिंह, रंजन सिंह, राकेश सिंह, मुकेश सिंह, परवीन तिवारी, किशोर पांडे, मुकेश तिवारी, अमित तिवारी, विकाश दुबे, मनीष तिवारी, शीला श्रीवास्तव, इंदु तिवारी, साहेब नामधारी, विजय मिश्रा, दीपक के साथ सैकड़ों संख्या में पालामू के युवा शामिल रहे।