logo

रांची : जहां BJP की सरकार नहीं..वहीं क्यों होती छापेमारी, भाजाप के सारे नेता दूध के धुले हैं क्याः राजीव रंजन

राजीव.jpg

रांचीः 
झारखंड में चल रही इनकम टैक्स की छापेमारी के बीच कांग्रेस नेता राजीव रंजन ने कहा है कि यह सीधा-सीधा पटकथा लिखा गया है और उसी के अनुसार कार्रवाई हो रही है। आखिर गैर भाजपा शासित प्रदेशों में ही छापेमारी क्यों हो रही है। क्या भाजपा के सारे नेता पाक साफ और दूध के धुले हुए हैं। भाजपा, प्रतिपक्ष के नेताओं को बदनाम करने में लगी हुई है। गैर भाजपा शासित राज्यों में सरकारों को अपदस्थ करने में लगी है लेकिन हम इन चीजों से डरने वाले नहीं हैं। हम इसका माकूल जवाब देंगे। हम डरने या घबराने वाले नहीं है। बहुमत की सरकार है। आगे भी हम इनको माकूल जवाब देने के लिए तैयार है। अगर कुछ गलत हुआ है तो पहले इस तरह की कार्रवाई होनी चाहिए थी। कभी भाजपा अपने चेहरे को क्यों नहीं देखती है। अभी ही क्यों आखिर राजस्थान, कर्नाटक झारखंड जो भी गैर भाजपा शासित राज्य हैं वहां ताबड़तोड़ छापेमारी हो रही है। केंद्रीय एंजेसियां अपना काम करे इसमें किसी को कोई गुरेज नहीं है लेकिन जो टाइमिंग है वह सबकुछ स्पष्ट कर रहा है। 

 

भाजपा की सोची समझी चाल 
भाजपा लगातार  केंद्रीय एजेंसियों का सहारा लेकर छापेमारी करवाए जा रही है। उस वक्त या भाजपा कहां थी जब नोटबंदी के दौर में भाजपा नेताओं ने एक बार में हजार-हजार करोड़ रुपए जमा किए थे। उस वक्त ऐसी छापेमारी क्यों नहीं की गई थी। आज तक उसपर कार्रवाई हुई क्या। यह सीधा सीधा परसेपशन की लड़ाई है। भाजपा हमसे चुनावी राजनीति नहीं लड़ पा रही है तो केंद्रीय एजेंसियों का सहारा ले रही है। यह भाजपा की सोची-समझी चाल है, साजिश है। इस षड्यंत्र को हम उन्हें कभी कामयाब नहीं होने देंगे। हम इसका डटकर मुकाबला करते आए हैं और आगे भी करते रहेंगे। भाजपा की मनसा में हम उन्हें कभी कामयाब नहीं होने देंगे