logo

रांची : भोज कार्यक्रम से आने में हुई देर तो पत्नी को उतारा मौत के घाट

bundu.jpg

रांचीः 
बुंडू थाना क्षेत्र के डामारी गांव में एक महिला की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि पति ने  महिला की हत्या की है। घटना देर रात की है। जहां पति अशोक महतो ने अपनी पत्नी सुनिता देवी की हत्या कर दी है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सुनीता देवी एक भोज कार्यक्रम में गई हुई थी। वहां से लौटने वहां से थोड़ी देर हो गई। देर होने के कारण पति अशोक गुस्से में था। वह सुनीता से विवाद करने लगा। अशोक महतो ने घर में रखा धारदार हथियार उठाया और पत्नी पर हमला कर दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।


आरोपी पति फरार 
हत्या के बाद दोनों बच्चों को घर पर छोड़ कर फरार हो गया। वह अपने पिता के पुराने घर पर रतन लाल महतो को सूचना देकर फरार हो गया। वह अपने साथ बाइक भी ले गया। आरोपी के पिता ने कहा कि उसका बेटा मानसिक रूप से बीमार हो चुका है। उसका रिनपास में इलाज भी हो चुका है। आरोपी मुर्गा दुकान चलाता है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है