logo

झारखंड विधानसभा घुसा जंगली हाथी! स्थानीय लोगों में दहशत; पटाखा फोड़कर...

वन.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
रांची के नगड़ी के पास जंगलों में हाथियों का झुंड घूम रहा है। उस झुंड में से एक जंगली हाथी भटककर शनिवार की रात शहर में घुस गया था और विधानसभा तक पहुंच गया। काफी मशक्कत के बाद हाथी को भगाया गया। चुंकी हाथी रात के अंधेरे में शहर में घुसा था इस वजह से उसने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। हाथी करीब दो घंटे तक झारखंड विधानसभा के आसपास घूमता रहा। इस दौरान जिन स्थानीय लोगों की नजर उसपर पड़ी वह दहशत में आ गये। पहले तो पुलिस ने सायरन बजाकर हाथी को भगाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली तो पटाखा फोड़कर हाथी को भगाया गया। 


पटाखा फोड़कर भगाया गया हाथी 
विधानसभा थाना प्रभारी प्रदीप ने बताया कि शनिवार रात करीब 12.30 बजे सूचना मिली थी कि विधानसभा के पास खेत में एक जंगली हाथी घूम रहा है। स्थानीय लोग उसे भगाने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और सायरन बजाकर हाथी को भगाने की कोशिश की। लेकिन हाथी ने किसी की एक ना सुनी। बाद में पटाखा फोड़कर हाथी को खदेड़ा गया। 


झुंड से भटक गया है हाथी 
बता दें कि नगड़ी के पास जंगल में हाथियों का झुंड घूम रहा है। उस झुंड में से एक हाथी भटक कर विधानसभा के पास पहुंच गया था। हालांकि, उसने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया और स्थानीय लोगों ने धैर्य के साथ हाथी को भगाने में सहयोग किया। 

Tags - Ranchi News Ranchi Latest News Wild Elephant Entered Wild Elephant in Assembly Wild Elephant in Ranchi Wild Elephant in City Wild elephant entered Ranchi Assembly