logo

आपसी समझदारी और साझेदारी से कार्यकर्ता एनडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करेंगे- सुदेश महतो 

AJSU7.jpeg

रांची 
आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने हरमू स्थित पार्टी केंद्रीय कार्यालय में आयोजित एनडीए की बैठक में कहा कि क्षेत्रीय शक्ति और राष्ट्रीय सोच के साथ बेहतर समन्वय बनाकर लोकसभा चुनावों में बड़े परिणाम देने की ओर एनडीए मजबूती से आगे बढ़ रहा है। रांची समेत राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटों पर आपसी समझदारी और साझेदारी से हमारे सभी कार्यकर्ता एनडीए की जीत सुनिश्चित करेंगे। मौके पर रांची लोकसभा से एनडीए प्रत्याशी संजय सेठ मुख्य रूप से उपस्थित रहें। इस बैठक में रांची लोकसभा अंतर्गत कांके, हटिया, रांची और खिजरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। 

 

संजय सेठ ने क्या कहा 
मौके पर संजय सेठ ने कहा कि चुनाव साधारण चुनाव नहीं है। हम आज विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। प्रधानमंत्री समस्त देशवासियों को अपना परिवार मानते हैं और उनकी सेवा में दिन रात कार्य कर रहे हैं। आजसू हमारा परंपरागत दोस्त है। हमारा यह गठबंधन क्षणिक नहीं, कई वर्षों तक चलने वाला अटूट गठबंधन है। इस चुनाव में फल और फूल की यह अद्भुत जोड़ी जीत के नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।


मौके पर ये लोग थे मौजूद 

इस अवसर पर मुख्य रूप से आजसू पार्टी के मुख्य केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, उपाध्यक्ष हसन अंसारी, महासचिव राजेंद्र मेहता, रांची जिप अध्यक्ष निर्मला भगत, रांची जिलाध्यक्ष संजय महतो, महिला जिलाध्यक्ष बीणा देवी, भरत काशी, जितेंद्र सिंह, बनमाली मंडल, डॉ अशोक नाग, पार्वती दवी, वर्षा गाड़ी, रामजीत गंझू, पारस उरांव, रामधन बेदिया, जिप सदस्य सरिता देवी, अशुतोष तिवारी, परवाज खान सहित कांके, खिजरी, रांची तथा हटिया विधानसभा के केंद्रीय, जिला तथा प्रखंड पदाधिकारी भी उपस्थित थे। भारतीय जनता पार्टी से रांची विधानसभा संयोजक संजीव विजयवर्गीय, अजय मारू, प्रदीप सिन्हा, सीमा शर्मा, रौशन खलखो, रामकुमार पाहन इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Sudesh MahatoAJSUNDAJharkhand News