logo

गिरिडीह : दुष्कर्म पीड़िता को ससुराल वालों ने जिंदा जलाया, मायके वाले लगा रहे इंसाफ की गुहार 

aag4.jpg


गिरिडीहः 

बेंगाबाद थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आ रही है। जहां एक महिला के साथ दुष्कर्म होने के बाद उसके ससुराल वालों ने भी उसके साथ जुल्म ढाहे हैं। पीड़िता के ससुरालवालों ने उसे जिंदा जलाने की कोशिश की है।  जिससे महिल लगभग जल गयी है। अधजली हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. 


घरवालों ने जलाया
महिला ने अपने बयान में कहा है कि वह रात में शौच के लिए गई थी तभी गांव के ही सुनील चौधरी नामक शख्स ने उसे पकड़ लिया। उसके बाद जबरन उसे एक सुनसान जगब पर ले गया और उसके साथ दुर्षकर्म किया। महिला ने बताया कि उसने शोर मचाया तो गांव के कुछ लोगों के अलावा उसके ज्येठ भी पहुंचे। तब मेरे ससुराल वालों ने  मेरे साथ ही मारपीट की। मेरे शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी गई।


ग्रामीणों ने भर्ती कराया 
महिला का कहना है कि जब वह पूरी तरह आग की लपटों में आ गई तो शोर सुनकर गांव वाले पहुंचे और किसी तरह उसके आग बुझाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता के मायकेवालों ने इंसाफ की गुहार लगाई है।