logo

हादसा : मंदिर में दीया जला रही महिला के कपड़ों में लगी आग, मौत

ertrty.jpg

पलामूः
प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर के कुंड मोहल्ला में एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां मंदिर में पूजा करने के दौरान एक महिला जल गई। घटना में उसकी मौत हो गयी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जानकारी के अनुसार महिल शिव मंदिर में पूजा करने गई थी। मंदिर में वह दीया जला रही थी इसी दौरान महिला के कपड़े में आग लग गई। महिला कनीराम चौक इलाके की रहने वाली बताई जा रही है। 


खुद को बचाने का प्रयास किया 
रिकॉर्ड फुटेज में देखा जा रहै है कि महिला खुद को बचाते हुए मंदिर से बाहर निकली। वो काफी छटपटा रही थी। इसके बाद फिर दौड़कर मंदिर के अंदर चली गई। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह आग बुझाया। आग में झुलसी महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन उसकी जान ना बचाई जा सकी, इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।