logo

बेटा मांगता था आईफोन, आर्थिक तंगी से परेशान महिला कॉन्स्टेबल ने दी जान 

jsrcontable.jpg

द फॉलोअप टीम, जमशेदपुरः 
जमशेदपुर पुलिस लाइन में पदस्थापित एक महिला कॉन्स्टेबल ने आत्महत्या कर ली। महिला कॉन्सटेबल का नाम लालिता कुमारी है। जिसकी उम्र लगभग 45 वर्ष बताई जा रही है। बताया जा रहा कि महिला ने छत से कूद कर जान दी है। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में ललिता को लेकर टीएमएच आस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद सीआर डीएसपी अभिषेक घटना स्थल पर पहुंचे, उसके बाद लोगों से पूछताछ कर रही है। इस आत्महत्या के पीछे की वजह आर्थिक तंगी बताई जा रही है। 


आर्थिक तंगी से थी परेशान महिला कॉन्स्टेबल
सीआर डीएसपी अभिषेक ने बताया कि ललिता कुमारी कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। वह अपने घर में अकेली कामने वाली थी। उसके पति शराब का सेवन अधिक मात्रा में करते थे। जिसको लेकर अक्सर विवाद होता था। जानकारी के मुताबिक पति, पत्नी के साथ हमेशा मारपीट करता था। महिला के दो बेटे और एक बेटी है। तीनों बच्चे पढ़ाई करते हैं। बेटा मां से आईफोन की मांग करता था, लेकिन वह आर्थिक तंगी से परेशान थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।