logo

पति से विवाद के बाद चार बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला, 3 की मौत

कहोो1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड के चतरोचट्टी थाना अंतर्गत बड़की सिधावारा पंचायत के मूरपा गांव में एक महिला ने खौफनाक कदम उठाया। पति के साथ विवाद के बाद शनिवार की रात एक महिला अपने चार बच्चों के साथ कुएं में कूद गयी। घटना में दो बेटी व एक बेटे की मौत हो गयी। महिला और उसकी बड़ी बेटी को बचा लिया गया। घटना गोमिया प्रखंड के चतरोचट्टी थाना अंतर्गत बड़की सिधावारा पंचायत के मूरपा गांव की है।

 
दरअसल शनिवार की रात को रंजीत गंझू के साथ उसकी पत्नी कौशल्या देवी का विवाद हुआ था। इसके बाद महिला तीन बेटियों और एक बेटे के साथ कुआं में कूद गयी। हल्ला होने के बाद लोग जुटे और महिला और उसकी 14 साल की एक बेटी को बचा लिया गया। वहीं डूबने से दो बेटियों और एक बेटे की मौत हो गयी। 


रंजीत गंझू मजदूरी करता है। ग्रामीणों की सूचना पर चतरोचट्टी थाना की पुलिस रविवार को गांव पहुंची। थाना प्रभारी दीपक कुमार राणा ने बताया कि एंबुलेंस नहीं मिलने पर तीनों बच्चों के शवों को बाइक से थाना लाया गया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया। 

Tags - Bokaro News Bokaro Ki Khabar Bokaro Latest News Bokaro Hindi News