logo

प्यार : 15 दिनों से लापता महिला प्रेमी के साथ मिली, बोली- जिएंगे तो इन्हीं के साथ और....

cuple.jpg

गढ़वा: 
गढ़वा जिले के बरडीहा थाना क्षेत्र के लोका गांव में एक महिला अचानक गायब हो गयी थी। महिला के मायके वालों ने आरोप लगाया था कि उसके ससुराल वालों ने ही उसे गायब कर दिया है। लेकिन मामले में नया मोड़ आया है। महिला 30 जनवरी को गायब हुई थी। पुलिस ने जिले के ही नगवा मोहल्ला से महिला को उसके प्रेमी के साथ बरामद किया है। 

 


प्रेमी के साथ मिली 
जानकारी के अनुसार लोका गांव के नंदन पासवान की पत्नी प्रीति देवी 30 जनवरी को अपने प्रेमी गढ़वा थाना के कंचन ठाकुर फरार हो गई थी। अचानक गायब होने के दोनों पक्ष के लोग परेशान हो गए थे। प्रीति की मां ने ससुराल वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। ससुराल वालों ने भी एसपी को आवेदन देकर प्रीति के गायब होने की सूचना दी थी। जबकि प्रीति अपने प्रेमी कंचन ठाकुर के साथ किराए के एक मकान में बड़े मजे से रह रही थी। दोनों कहीं दूर जाकर अपना घर बसाने की योजना भी बना रहे थे।

 


प्रेमी को नहीं भूल पा रही है

पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक संदिग्ध जोड़ा जिला मुख्यालय के नगवा मोहल्ला में रह रहा है। जिनकी एक्टिविटी ठीक नहीं है। पुलिस ने वहां छापेमारी कर प्रीति को बरामद कर लिया। पूछताछ में प्रीति ने अपनी इच्छा से घर से भागने की बात स्वीकार की है। उसने कहा कि वह अपने प्रेमी को भूल नहीं पाई थी। वह अपनी सारी जिंदगी कंचन ठाकुर के साथ बिताना चाहती थी। प्रीति को बरामद करने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।