logo

बैंक से पैसे निकालकर जा रही महिला से छिनतई, 1 लाख लेकर भागे अपराधी

बैंक से पैसे निकालकर जा रही महिला से छिनतई, 1 लाख लेकर भागे अपराधी

द फॉलोअप डेस्कः
रांची के नगड़ी थाना इलाके में बाइक सवार अपराधियों ने एक महिला से छिनतई की घटना को अंजाम दिया है। महिला से एक लाख रुपये की छिनकर अपराधी फरार हो गये हैं। बताया जा रहा है कि महिला बैंक से पैसे निकाल कर अपने घर जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार अपराधी पहुंचे और महिला से पैसों से भरा बैग लूटकर फरार हो गये। नगड़ी थाने की पुलिस जांच में जुटी गई है। पुलिस आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है और वहीं आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। 

Tags - ranchi news ranchi latest news ranchi ki khabar ranchi crime