logo

21 साल से 49 की महिलाओं को मिलेगी सम्मान राशि, सीएम हेमंत  ने राजमहल में किया ऐलान

ीोरसोपोत1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज राजमहल से विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास तथा परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान 88 करोड़ से अधिक की योजनाओं का उद्धाटन एंव शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बहुत लंबे समय के बाद मैं आपके राजमहल के इस सरकारी सभा में उपस्थित हुआ हूं। जहां तक मुझे याद आ रहा है कि जब भी मैं राजमहल आया हूं कुछ ना कुछ राजमहल को देने का प्रयास किया है। इतने मेहनत के बावजूद भी जो चीजें आपलोगों के लिए बनाई जाती है उसका सीधा लाभ आपतक पहुंचे इसमें कई अटकल लगती है।

14 महीने के कार्यकाल में मैं आया था। यहीं मेगा लिफ्ट वाटर सप्लाई योजना का शिलान्यास किया था। कुछ दिन वह चला भी लेकिन बाद में बंद हो गया। मैं कुछ महीनों तक जेल में था। और आज मुझे पहला एक सभा जो आमजनों के बीच में है करने का मौका मिल रहा है। आपको यहां अंतरराष्ट्रीय बस अड्डा मिला, स्टेडियम मिला। लेकिन मुझे लगता है कि राजमहल राज्य के हेडक्वार्टर के सबसे किनारे का यह क्षेत्र है। मूलभूत सुविधाओं से परेशान है ही साथ साथ गंगा कटाव भी होता है। उसमें भी मैं  जब सरकार में तो कुछ पहल किया था। कई क्षेत्रों में बोल्डर भी डलवाए। कई आपके जनप्रतिनिधि हमारे पास पहुंचते हैं और यहां कि समस्या के बारे में बताते हैं। इसलिए हमने ये प्रोग्राम किया कि राजमहल में गंगा कटाव की स्थिति क्या है। इसे जानने के लिए यह प्रोग्राम रखा जाए। 


बहुत सारी समस्याओं के विषय में विधायक जी ने अवगत कराया। विजय हांसदा ने भी कई बार आपकी समस्याओं से अवगत कराया। मैं चाहूँगा कि जो समस्याएं हैं उन समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए। चाहे यहां के जमीन रजिस्ट्री की बात हो। चाहे जमीन की म्यूटेशन से संबंधित बात हो। चाहे पुल, पुलिस सड़क हो उसकी बात हो। मेरे यहां आने से पहले बहुत बड़े बड़े गढ्ढ़े थे। उन गड्ढ़ो क भरा गया। आपको उन गड्ढ़ो से मुक्ति मिले हम यही चाहते हैं। राजमहल एक पर्यटक स्थल है। हमको याद आ रहा है कि हमारे पीएम ने एक जहाज चलाया था गंगा विलास। हम चाहते हैं कि खाली यह दिखावा के लिए नहीं होना चाहिए। बल्कि ये ऐसी चीजें होनी चाहिए कि ये हमेशा चलती रहे। चाहे वो अस्पताल हो, बस अड्डा हो। यहां अंतरराष्ट्रीय बस अड्डा है। मैंने देखा बस टर्मिनल। खाली पड़ा हुआ है। आवागमन को लेकर सुगमता लाई जाए। यहां गंगा कटाव से कैसे हमारे ग्रामीण और शहरवासी कैसे उससे बचे इसपर हमलोग तेजी से काम करे।

झारखंड और बिहर को जोड़ने वाला एक भव्य पुल भी बन रहा है। और भी पुल पुलिया बनना है। हमने यह भी तय किया है राजमहल के अंदर एक हवाई पट्टी होगा। हवाईपट्टी होने से हम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जा सकते हैं। राजमहल जिला कई व्यवसाय का केंद्र बिंदु रहा है। इसको फिर से हमलोग कायम कर सकते हैं। आज श्रवाणी मेला और सोमवारी का पहला दिन है। बहहेट में भी शिवगादी में लोग लाखों की तादाद में आते हैं। 400-500 सीढ़िया चढ़कर जल अर्पण करते हैं। लोगों ने यहां एक रोपवे का इंतजाम करने को कहा है। 


बहुत सारे पोस्टर आप देख रहे होंगे जो सरकार की योजनाएं चल रही है। आज हमलोग आने वाली पीढ़ी के लिए, शिक्षा को लेकर, बूढ़े बुजुर्गों के पेंशन से लेकर राज्य के द्वारा अलग से राशन देने की योजना चला रखी है। आज मैं आपको एक और योजना के बारे में बताने जा रहा हूं। अब इस राज्य में 21 से 49 साल की जितनी भी महिलाएं है सभी को सम्मान राशि देने का काम राज्य सरकार करेगी। आपलोग कैंप में जाकर फॉर्म भरे। ताकि महिलाएं अपनी पैरों पर खड़ी हो। यहां हर समुदाय के लोग रहते हैं। जाय समाज के लोग भी बड़े पैमाने पर यहां है। इनकी भी काफी डिमांड रही है कि जाय जाति को एससी में शामिल किया जाए। हम आपकी मांग को केंद्र सरकार तक जरूर पहुंचाएंगे। बहुत जल्द आपलोग देखेंग कि इस क्षेत्र में हमलोग तेजी से विकास करेंगे। 200 यूनिट बिजली हमने फ्री कर दिया है। 

Tags - Hemant Soren Hemant Soren News Hemant Soren in Rajmahal Hemant Soren's news Jharkhand News Jharkhand CM Hemant