logo

हजारीबाग : कब्र खोदकर महिला-पुरुष चुरा रहे थे किडनी, तभी ग्रामीणों ने दबोचा

shav42.jpg

हजारीबागः 
केरेडारी थाने के जोगो गांव में दो लोगों को कब्र की खुदाई करते पकड़ा गया है। पकड़े गये लोगों में एक महिला और एक पुरुष हैं। दोनों पर आरोप है कि वह कब्र की खुदाई कर शव से किडनी चोरी कर रहे थे। घटना के बारे में बताया जा है कि रविवार को जोको गांव निवासी नबी अंसारी के 17 वर्षीय बेटे कलीमुल्ला अंसारी की मौत  हो गई। उसे करीब दो बजे दफन कर दिया गया। शाम में परिजन कब्र पर अगरबत्ती जलाने गये तो दोनों संदिग्ध को कब्र की खुदाई करते पकड़ा। इसके बाद दोनों को थाना प्रभारी को सौंप दिया गया। 


जादू टोना की बात कही 
पुलिस प्रशासन ने पकड़े गए दोनों आरोपियों को उचित कारवाई किये जाने का आश्वासन दिया है। केरेडारी थाना प्रभारी साधन चंद्र गोराई ने पकड़े गए दोनों आरोपियों को अपने कब्जे में ले लिया है। पकड़ी गई महिला केरेडारी थाना क्षेत्र के ग्राम सलगा की है, वहीं पुरुष सिमरिया थाना क्षेत्र के डांडी एंदला गांव का रहने वाला है। दोनों ने पूछताछ पर जोको गांव के कब्रिस्तान से तीन कब्र में जादू टोना को लेकर कुछ विशेष सामग्री डालने की बात कुबूल किया है। जबकि मुस्लिम समुदाय के लोगों ने किडनी निकालने का आरोप लगाया है।