द फॉलोअप डेस्क
होली से पहले राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी झारखंड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना के तहत महिलाओं के खाते में सम्मान राशि स्थानांतरित की जा रही है। इस वर्ष योजना अंतर्गत लाभुकों के खाते में एक साथ 3 महीने की सम्मान राशि 7500 रुपये स्थानांतरित की जा रही है। इसकी जानकारी रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्रीने दी है।
उन्होंने कहा कि रांची जिला में भी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के 3 लाख 08 हजार 280 (308280) लाभुकों के खाते में 7500 रुपये सम्मान राशि स्थानांतरित की गयी है। डीबीटी के माध्यम से उपरोक्त सभी लाभुकों के खाते में कुल 231 करोड़ 18 लाख 72 हजार 500 रुपये सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर किये गये हैं। रांची जिला के सभी लाभुकों के खाते में जनवरी, फरवरी एवं मार्च महीने की सम्मान राशि एक साथ स्थानांतरित की गयी है, इनमें कुछ लाभुक ऐसे भी हैं जिनके आवेदन फरवरी माह में स्वीकृत हुए थे।