द फॉलोअप डेस्क
गुमला जिले में महाष्टमी पूजा को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जिले के सभी प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालु पूरी भक्ति भावना के साथ माता की पूजा करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। महिलाओं का कहना है कि इस पूजा के दौरान शुद्धता बनाए रखना बहुत महत्वपूर्ण होता है। पूजा में भाग लेने वाली महिलाओं का मानना है कि महाष्टमी के दिन मां की आराधना करने से परिवार में सुख और शांति बनी रहती है। साथ ही इस अवसर पर उन्होंने समाज में भी सुख-शांति की कामना की।
वहीं, कई स्कूली छात्राओं ने पूजा के दौरान मां से अपनी पढ़ाई-लिखाई में आशीर्वाद बनाए रखने की कामना की है। महिलाएं और बच्चियां मां से अपने जीवन में खुशहाली और सफलता की प्रार्थना कर रही हैं। महाष्टमी पूजा के इस पवित्र अवसर पर गुमला में धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल का खासा प्रभाव देखने को मिल रहा है।
