logo

गिरिडीह : आजसू पार्टी का विश्वास और दायरा जनता के बीच निरंतर बढ़ रहा : डॉ. लंबोदर महतो

a3315.jpg

रांची: 

गिरिडीह जिले के गांडेय में हजारों की तादाद में महिलाओं ने पार्टी पर आस्था एव॔ विश्वास जताते हुए गांडेय विधानसभा प्रभारी अर्जुन बैठा के नेतृत्व में आजसू का दामन थामा । इस दौरान उपस्थित गोमिया विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने कहा कि आजसू पार्टी का विश्वास और दायरा महिलाओं के बीच बढ़ा है और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि हजारों महिलाओं के आजसू में एक साथ आने से पार्टी के सामाजिक न्याय आंदोलन को बल मिलेगा। कहा कि ये महिलाएं आजसू पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अहम भूमिका निभाएंगी तथा जनकल्याण एवं लोककल्याण के कार्य को और आगे बढ़ाएंगी।

बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए डॉ. देवशरण भगत
इस अवसर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के बिना विकास की बात अधूरी है। मौजूदा समय में झारखंड में महिला समूहों की वजह से क्रांतिकारी बदलाव आया है।

झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो की परिकल्पना का प्रतिफल है कि पहले महिलाएं घर के काम, पारिवारिक मामले अथवा रिश्ते-नाते की ज़िन्दगी तक ही सीमित थी। अब वे एक साथ बैठती हैं। बैंक जाती हैं और लाखों का हिसाब-किताब करती हैं।

इस परिवर्तन से परिवार की बुनियाद और मजबूत हुई और समाज में बदलाव आया। परंतु महिलाओं को अभी और आगे जाना है।