logo

बीजेपी की पूंजी हैं कार्यकर्ता, वैचारिक लड़ाई को ये ही आगे बढ़ाते हैं – बाबूलाल मरांडी 

babulal07.jpg

गिरिडीह 
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी आज गिरिडीह स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के सभागार में पार्टी द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मान कार्यक्रम एवम विजय संकल्प सभा में कहा कि कार्यकर्ता बीजेपी की पूंजी हैं। वैचारिक लड़ाई को ये कार्यकर्ता ही आगे बढ़ाते हैं। मरांडी ने अंगवस्त्र एवम पटका देकर बूथ के कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि दिन प्रतिदिन होने वाले सांगठनिक कार्यक्रमों को कार्यकर्ता ही सफल बनाता है, अभियान को पूरा करता है। उन्होंने कहा कि नेताओं को तो रोज सम्मानित किया जाता है लेकिन कार्यकर्ता चुपचाप काम में जुटा रहता है। जनता के सवालों से जूझता है, जन प्रतिनिधियों से संबंधित शिकायतों को सुनता है। सब कुछ सहन कर जनता की सेवा में जुटा रहता है, समस्याओं के समाधान में हर संभव प्रयास करता है।


मोदी सरकार का संकल्प पूरा हुआ
मरांडी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर ही देश में तीसरी बार मोदी सरकार का संकल्प पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि इंडिया एलायंस ने दुष्प्रचार की पराकाष्ठा कर दी। क्या क्या नहीं कहा। संविधान बदलने से लेकर आरक्षण खत्म करने का दुष्प्रचार किया। लोगों को भड़काया। लेकिन जनता ने बीजेपी एनडीए को वोट दिया। कहा कि झारखंड में एनडीए को 81 लाख से ज्यादा वोट मिले जबकि इंडिया एलायंस 61 लाख पर ही सिमट गया। राज्य की 9 लोकसभा सीट पर एनडीए प्रत्याशियों की जीत हुई। 52 विधानसभा क्षेत्र में एनडीए की जीत हुई। कहा कि राज्य में सत्ताधारी गठबंधन के तत्कालीन मुख्यमंत्री सहित 7 मंत्री अपने अपने क्षेत्र में इंडिया एलायंस के प्रत्याशी को जीत नही दिला सके।


मौके पर ये लोग थे मौजूद 
बीजेपी नेता ने कहा कि पार्टी ने जैसे राज्य बनाया है वैसे ही राज्य का विकास बीजेपी और एनडीए सरकार ही कर सकती है। बीजेपी को राज्य के सवा तीन करोड़ जनता के विकास की चिंता है लेकिन शिबू सोरेन परिवार को अपने परिवार के विकास की चिंता है। आज के कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम, जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साहू, सहित जिला, मंडल एवम बूथ स्तर के कार्यकर्ता उपस्थित थे। 


 

Tags - Babulal marandiWorkersBJPJharkhand News