logo

राज्य की भ्रष्ट और निकम्मी सरकार से निजात दिलाने के संवाहक बनें कार्यकर्ता: बाबूलाल मरांडी

bmarandi.jpg

रांची
बीजेपी विचारधारा और कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक पार्टी है। इसका मकसद भारत को परम वैभव के शिखर पर पहुंचाना है। ऐसे में राज्य की भ्रष्ट और निकम्मी सरकार से निजात दिलाने के लिए विस्तारक कार्यकर्ता संवाहक बनें। रविवार को ये बातें बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहीं। वे प्रदेश बीजेपी कार्यालय में आयोजित विधानसभा विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में बोल रहे थे। 8सत्रों में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी की सैद्धांतिक विचारधारा, इतिहास विकास, चुनाव प्रबंधन सहित सोशल मीडिया जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बीजेपी के लिए सत्ता साध्य नहीं, मां भारती को विश्व गुरु बनाने का साधन

मरांडी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता इन उद्देश्यों की पूर्ति के लिए लगातार कार्य करते हैं। अंत्योदय और एकात्म मानव दर्शन और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की परिधि में बीजेपी केलिए सत्ता साध्य नहीं बल्कि मां भारती को विश्व गुरु बनाने का साधन है। बीजेपी आज केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नीतियों और कार्यक्रमों को तेजी से धरातल पर उतार रही है। तीसरी बार मोदी सरकार बनाकर जनता ने पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को सराहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भी चुनाव सिर पर है। राज्य में ठगबंधन सरकार के खिलाफ आक्रोश है। जनता बीजेपी नेतृत्व की डबल इंजन सरकार बनाने के लिए संकल्पित है। लोकसभा चुनाव परिणाम इसका स्पष्ट संकेत देता है। उन्होंने कहा बीजेपी की सरकार ने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में अलग झारखंड राज्य का निर्माण कराया। हमें विकसित झारखंड के संकल्प को पूरा करना है।


महत्वपूर्ण है चुनाव प्रबंधन

कार्यक्रम में समापन सत्र को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि आगामी चुनाव में डबल इंजन की सरकार बनाने के लिए चुनाव प्रबंधन भी महत्वपूर्ण है। विस्तारक अपने-अपने क्षेत्रों में प्रबंधन कार्यों को सुचारू रूप से संचालन में अपनी बड़ी भूमिका निभायेंगे। विस्तारक को उत्प्रेरक की भूमिका में कार्यों को गति देनी है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि विस्तारक की भूमिका नीव की पत्थर की तरह है। मंच,माला और माइक से दूर रहकर पार्टी की नीतियों,कार्यक्रमों और योजनाओं को गति देना ही विस्तारकों की पहचान होनी चाहिए।
संगठन की मजबूती में बूथ ही केंद्र बिंदु
वहीं, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती में बूथ ही केंद्र बिंदु है। बूथ जीतो चुनाव जीतो के संकल्प को हमे कार्यों में उतारकर अपने लक्ष्य को पूरा करना है। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री सह सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने बीजेपी के इतिहास का विकास,केंद्रीय टोली सदस्य मनोज सिंह ने बीजेपी की पंच निष्ठा और विचारधारा तथा सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां, राहुल अवस्थी एवम विवेक विकास ने सोशल मीडिया और आईटी विषय पर अपने विचार रखे। बैठक में मनोज कुमार दुबे तथा कई अन्य उपस्थित थे। 

Tags - Babulal marandiBJPJHARKHAND NEWS